लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा : सीआरपीएफ 172 बटालियन ने कार्रवाई करते हुए भंडरिया थाना क्षेत्र के बूढा पहाड़ के समीप से सर्च अभियान चलाकर 3 किलो का प्रेशर आईडी बम बरामद किया है। जिसके बाद टीम ने उसे डिसमस कर दिया। इस संबंध में सीआरपीएफ कमांडर नुपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जवान बूढा पहाड़ से तुमेर की ओर जा रहे थें। इसी दौरान सर्च अभियान के दौरान यह प्रेशर आईडी बम बरामद किया गया।
