School teacher suspend in Netarhat school : लातेहार जिले के नेतरहाट स्कूल में बड़ी कारवाई करते हुए अनुशासनहीनता के आरोप में 3 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है।

क्या है आरोप:-

दरअसल, आवासीय विद्यालय नेतरहाट पिछले कुछ वर्षों से यहां के शिक्षकों पर आरोप लगाया जा रहा था कि शिक्षकों के बीच आपसी रंजिश है। आपसी रंजिश के कारण ये स्कूल विवाद का केंद्र बन रहा है। जिसके कारण विद्यालय के अनुशासन एवं शिक्षा स्तर पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। निलंबित तीनों शिक्षकों में राकेश कुमार, अतुल रंजन एक्का, रवि प्रकाश के रूप में हुई है।

शिक्षकों ने किया प्रोटोकॉल का उल्लंघन : संतोष उरांव, सभापति 

इस संबंध में विद्यालय के सभापति संतोष उरांव ने बताया कि इन शिक्षकों द्वारा प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने और न्यायालय में विचाराधीन मामलों को सोशल मीडिया में अनावश्यक रूप से प्रचारित करने के आरोप में निलंबित किया गया है।

उन्होंने बताया कि एक शिक्षक ने बिना किसी सूचना या आदेश के प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए राज्य के बड़े अधिकारियों और मंत्री से मुलाकात की। जो कि अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। इसी को लेकर उन्हें निलंबित किया गया है।

सभापति ने बताया कि विद्यालय के दो शिक्षकों ने न्यायालय में विचाराधीन एक मामले को अनावश्यक रूप से सोशल मीडिया में पोस्ट कर अनुचित टिप्पणी की थी। जो कि सरासर गलत है।

सोशल मीडिया पर शिक्षकों ने की थी टिप्पणी :- 

बताते चलें कि नेतरहाट विद्यालय में पिछले कई दिनों से इस प्रकार का विवाद चल रहा था। दरअसल, कुछ माह पहले विद्यालय के प्रशासी पदाधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में एसीबी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। बाद में सूचक के द्वारा ईमेल के माध्यम से कई बड़े लोगों को ईमेल भी किया गया था।

ईमेल करने का मामला सोशल मीडिया में आ गया। जिस पर स्कूल के दो शिक्षक ने टिप्पणी भी कर दी थी, जबकि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे अनुशासनहीनता मानते कार्रवाई कर शिक्षकों को निलंबित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *