लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: शुक्रवार को बालूमाथ-पांकी मुख्य पथ पर कोयला लदे हाइवा की चपेट में आकर चार मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गएं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बालूमाथ-पांकी मुख्य पथ करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि तुबैद कोलियरी से कोयला लोड गाड़ियों का परिचालन होने से उन्हें धूलकण की समस्या से जूझना पड़ रहा है। साथ ही कई बार लोग सड़क दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से दिन में भारी वाहनों की नो एंट्री के साथ- साथ मवेशियों के इलाज के लिए मुआवजे की भी मांग की। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम हटवाया।
