लाइव पलामू न्यूज : 13-14 मार्च को झारखंड सचिवालय में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। वहीं 15 शनिवार और 16 रविवार होने के कारण कर्मी लगातार चार दिनों की छुट्टी का आनंद पाएंगे। वहीं सरकारी बैंक में भी 13-14 मार्च को छुट्टी है। हालांकि होली 15 मार्च को शनिवार होने की वजह से बैंक में भी कम ही उपस्थिति देखने को मिलेगी।

वहीं झारखंड विधानसभा के बजट सत्र पर भी होली का असर देखने को मिलेगा। होली की छुट्टी के कारण विधानसभा में सदन की कार्यवाही 12 मार्च से 17 मार्च तक स्थगित रहेगी। इधर, बैंक कर्मचारियों ने यूनियन के माध्यम से मांग की है कि बिहार की तरह होली की छुट्टी 14-15 मार्च को की जाए।