गढ़वा : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां रमकंडा थाना क्षेत्र के कुस्वार गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में संतोष पासवान, शिवचरण पासवान, मीना देवी एवं ममता देवी का नाम शामिल हैं।

घटना के संबंध में संतोष पासवान ने बताया कि उनके हिस्से की जमीन पर कामेश्वर पासवान जबरन घर निर्माण कर रहे थें। जिसका उन्होंने विरोध किया। इसके बाद कामेश्वर पासवान के परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं बचाने आए लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।