लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: शुक्रवार को जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के कसियाडीह में नेशनल हाइवे 75 पर यात्री बस एवं ट्रक में हुई भीषण टक्कर में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक की पहचान पुष्पेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद यात्री बस का ड्राइवर शशि पांडेय काफी देर तक फंसा रहा। शशि की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक यात्री का पैर कट के पूरी तरह से अलग हो गया है।

 

क्या है मामला:-
दरअसल, जेपीएस नामक यात्री बस डालटनगंज से रांची जा रही थी। इसी क्रम में सतबरवा थाना क्षेत्र के कसियाडीह में सामने से आ रहे ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। बता दें कि शुक्रवार को काफी कुहरा पड़ रहा है जिसके कारण चालक सामने से आ रहे वाहन को नहीं देख पाए और यह दुर्घटना हुई। इस संबंध में सतबरवा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए बाहर भेजने की तैयारी की जा रही है। जख्मी सभी यात्री पलामू के रहने वाले हैं और वे रांची जा रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *