LIVE PALAMU NEWS DESK : अफ्रीका के ट्यूनीशिया में राज्य के हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिले के मजदूरों का फंसे होने का मामला सामने आया है। कुल 48 प्रवासी मजदूर अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे हुए हैं। पिछले तीन माह से कंपनी ने मजदूरों को उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया है।

जिसके कारण मजदूरों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। वहां फंसे मजदूरों ने वीडियो संदेश में अपना दर्द बयां करते हुए कहा, ‘हम यहां बहुत बुरी हालत में हैं। कंपनी ने हमारा वेतन रोक दिया है और हमारे पास खाने तक के पैसे नहीं बचे हैं। हम बस किसी तरह अपने घर वापस लौटना चाहते हैं।’ उन्होंने अपने बकाये वेतन की भी मांग की है।