लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले में 15 लाख के इनामी नक्सली नितेश यादव के खिलाफ अभियान शुरू हो चुका है। अभियान के दौरान पलामू पुलिस ने बीते कल (शुक्रवार) धुधिया गांव के पास आईडी और एक देसी कट्टा बरामद किया है। सुरक्षाबलों ने शनिवार को बरामद आईईडी को नष्ट कर दिया।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों पलामू जोनल आईजी सुनील भास्कर ने एसपी के साथ समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने नक्सली और उग्रवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था। जिसमें पलामू पुलिस को खासतौर पर निर्देश दिया गया था कि कुख्यात नक्सली नितेश यादव के खिलाफ अभियान चलाएं।

उल्लेखनीय है कि नक्सली नितेश यादव झारखंड-बिहार में 100 से भी अधिक नक्सली हमले का आरोपी है। वहीं 25 से अधिक जवानों के शहीद होने की घटनाओं में भी वह शामिल रहा है। नक्सली सीताराम रजवार के पकड़े जाने के बाद से नितेश यादव सक्रिय है, जिसे लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। बावजूद इसके वह पुलिस की पकड़ से भागने में सफल हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *