लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : पलामू पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर मंगलवार को अफीम (पोस्ता) की खेती करने वाले पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें मनातू थाना एवं पांकी थाना क्षेत्र से दो-दो और नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र से एक आरोपित गिरफ्तार हुआ है।

जिसमें अफीम की खेती में लिप्त नौडीहा बाजार थाना कांड संख्या 05/2023 के आरोपित लवलेश यादव छतरपुर के धोबीडीह निवासी को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह पांकी थाना कांड संख्या 12/2025 के आरोपित मुकेश यादव पिता हरदेव यादव एवं निरंजन कुमार यादव उर्फ रंजन यादव उर्फ गोला पिता राजकुमार यादव केकरगढ़ निवासी को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं मनातू थाना कांड संख्या 17/2025 के आरोपी इंदर यादव पिता सुगा यादव एवं कांड संख्या 12/2025 के आरोपी गोविंद यादव पिता फकीरा यादव को गिरफ्तार किया गया है। इंदर तरहसी का ताल निवासी जबकि गोविंद मनातू के बड़की नागद का निवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *