LIVE PALAMU NEWS DESK : झारखंड पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने IPS में प्रोन्नति दी है। जबकि तीन अधिकारियों के नाम को चयनित सूची में प्रोविजिनली शामिल किया गया है। इन तीनों अधिकारियों को आपराधिक मामले में निर्दोष साबित होने और राज्य सरकार द्वारा Integrity Certificate दिये जाने के बाद प्रोन्नति दी जाएगी।

प्रोन्नति से IPS नियुक्त करने के लिए 10 नवंबर को UPSC की बैठक हुई थी। जिसमें वर्ष 2022 और 2023 की रिक्तियों को भरने के लिए अधिकारियों के नाम पर विचार विमर्श किया गया। जिसके बाद UPSC ने 8 दिसंबर को IPS में प्रोन्नति के लिए अंतिम रूप से आठ नामों का चयन किया।
इन्हें मिली प्रोन्नति
जिन अधिकारियों के IPS में प्रोन्नति मिली है उसमें दीपक कुमार, मंजरूल होदा, राजेश कुमार, रौशन गुड़िया श्रीराम समद का नाम शामिल है। दीपक कुमार को 2022 की वेकेंसी और शेष चारों को 2023 की वेकेंसी के मद्देनजर IPS में नियुक्त किया गया है।
Integrity Certificate के बाद इन्हें मिलेगी प्रोन्नति
वहीं तीन अधिकारियों के नाम को सूची में प्रोविजिनली शामिल किया गया। इन अधिकारियों में शिवेंद्र, राधा प्रेम किशोर और मुकेश कुमार महतो का नाम शामिल है। इन्हें वास्तविक प्रोन्नित उस वक्त मिलेगी, जब उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों में वे निर्दोष साबित हो जाएं और राज्य सरकार Integrity Certificate दे दे।