लातेहार : एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नशा के कारोबारियों को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। दरअसल, एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि शनिवार को एसपी के निर्देशानुसार रांची-मेदिनीनगर एनएच-75 पर ब्राह्मणी के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक इनोवा कार से तीन बोरे में करीब 90 किलो और एक अर्टिगा कारं (यूपी 32 टीक्यू 2705) से दो बोरे में करीब 60 किलो गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके से पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान अभिराज सिंह, आर्यन सिंह (रायबरेली), निशांत उपाध्याय, प्रमोद कुमार (बस्ती) और प्रदीप कुमार गौतम (लखनऊ) के रूप में हुई है। सभी उत्तर प्रदेश के निवासी है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि गांजा रांची से यूपी ले जाया जा रहा था।

बरामद गांजा की बाजार में कीमत करीब पांच लाख रुपए बतायी जा रही है। छापेमारी में एसडीपीओ अरविंद कुमार के अलावा चंदवा थाना प्रभारी रणधीर कुमार, एसआई श्रवण कुमार, एएसआई सरोज कुमार सिंह व जवान शामिल थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *