Earthquake : शुक्रवार की शाम करीब 7:52 बजे नेपाल में अचानक धरती कांपने लगी। जिसके बाद अचानक चारों ओर अफरा-तफरी मच गयी। झटके लगने पर लोग अपने घरों से निकल आये। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 रही। बताते चलें कि नेपाल के साथ-साथ उत्तर भारत के कई शहरों में भी भूकंप के झटके महसूस हुए। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप से धरती कांप गयी।

लेकिन अब तक जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। बताते चलें कि विगत दिनों 7.7 की तीव्रता से आए भूकंप ने म्यांमार में जमकर तबाही मचाई थी। अब तक 3000 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं अरबों की संपत्ति का नुकसान भी हुआ है। सैकड़ों भवन जमींदोज हो गये। वहीं थाईलैंड में भी भूकंप से भारी विनाश हुआ है।