लाइव पलामू न्यूज/रांची : 6 अप्रैल को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक होगी। इस बैठक को लेकर लोगों को काफी उम्मीदें है। संभावना है कि मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों के नियुक्ति नियमावली पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा कोरोना के बढ़ते मामले, पेयजल की किल्लत और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े मसलों पर भी अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। ये बैठक शाम 4:00 बजे से शुरू होगी। बैठक में दो दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।