लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: सोमवार को पुलिस ने दानरो नदी स्थित स्टूडेंट क्लब(टंडवा) के पास से 6.94 ग्राम हेरोइन के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान भट्टी मोहल्ला सोनपुरवा निवासी अनिल गौड का पुत्र राकेश गौड, कृपालु चौहान का पुत्र पिंटू चौहान उर्फ सोनू एवं शत्रुघ्न चौहान के रुप में हुई है। इस बाबत मंगलवार को प्रेसवार्ता करते हुए थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ की खरीद बिक्री करने वाले अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस दौरान टंडवा दानरो नदी स्थित स्टूडेंट क्लब के पास से हेरोइन के साथ राकेश गौड़, पिंटू चौहान और शत्रुघ्न चौहान को दो छोटा प्लास्टिक की पुड़िया में 6.94 ग्राम हेरोइन के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि राकेश गौड़ का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थ तस्करी में शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि पलामू एवं लातेहार जिले में दर्ज आरोपों में वह 2021 में जेल जा चुका है । छापामारी टीम में उनके पुलिस अवर निरीक्षक सूरज प्रकाश दुबे, प्रवीण कुमार, दिनेश कुमार मरांडी, राजू उरांव,आरक्षी सूर्य भूषण सिंह, जलेन्द्र कुमार पासवान, अरुण प्रकाश बैठा आदि लोग शामिल थे।