लाइव पलामू न्यूज/लातेहार : लातेहार पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने TSPC के दो सबजोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर सहित छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। उक्त आशय की जानकारी शनिवार को प्रेसवार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने दी।

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पिछले तीन चार माह से हमें सूचना मिल रही थी कि टीएसपीसी का एक दस्ता विभिन्न नामों से लातेहार, चतरा पलामू और गढ़वा के व्यवसायी और संवदेक से रंगदारी लेने का कार्य कर रहे थे।
विभिन्न नामों से कर रहे थें लेवी वसूली :-
पहले इनके द्वारा कंचन जी के नाम से फिर प्रताप जी के नाम से लेवी वसूलने का कार्य कर रहे थे। एसपी कुमार गौरव ने बताया कि हमें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सक्रिय सदस्य हथियार से लैश होकर बालूमाथ – लातेहार थाना क्षेत्र के ग्राम हेसाबार-भांग जंगल में भ्रमणशील है।
वे अपना पहचान छिपाकर गुप्त रूप से एरिया की रेकी कर किसी बड़ी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में है। प्राप्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बालूमाथ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।
गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर हथियार बरामद :-
टीम ने ग्राम हेसाबार-भांग के जंगल में गुप्त रूप से घेराबन्दी कर छापामारी किया। इस दौरान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सक्रिय सदस्यों को हरवे हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके पास तथा निशानदेही पर 04 (चार) रायफल, 01 (एक) रिवाल्वर एवं कुल 1102 (ग्यारह सौ दो) चक जिन्दा कारतुस तथा अन्य सामग्री बरामद किया गया।