CRIME NEWS गढ़वा : विगत 25 जुलाई की रात्रि में ग् ऊंचरी बाजार समिति के सामने स्थित मोबाईल दुकान KMC MOBILE से अज्ञात चोरों द्वारा दुकान के पिछले हिस्से के दीवार को तोड़कर दुकान से 03 नया फोन(कीमत करीब 40,000 रूपये), 30 पुराने फोन(कीमत लगभग 3,00,000 रूपये), 30 पीस रिफर्विस फोन(कीमत लगभग 2,50,000 रूपये) एवं दुकान में रखा नगद लगभग 1,50,000 रूपये की चोरी कर ली गई थी।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा के नेतृत्व में गठित छापामारी टीम के द्वारा तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की पहचान इंदु अंसारी उर्फ सलमान खान, पदुमलाल, अनुज चंद्रवंशी, उमेश कुमार, सफीक अंसारी, शमशाद अंसारी एवं. इसराक अंसारी के रूप में हुई है।

सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया तथा अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी गये 35 मोबाइल, घटना में प्रयुक्त चार मोटरसाईकिल(1 स्पलेंडर प्लस, 2 स्पलेंडर प्रो, एक सुपर स्पलेंडर), 01 टेम्पू, 01 बैटरी बरामद की गई है।