LIVE PALAMU NEWS DESK: ACB द्वारा झारखंड में हुए शराब घोटाला मामले में लगातार कार्रवाई जारी है। एजेंसी इस घोटाले के एक और आरोपी छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी राजेंद्र जायसवाल उर्फ चुन्नू जायसवाल को तीन दिनों का रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।


जायसवाल वेलकम डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैंः झारखंड शराब घोटाले में संदिग्ध के तौर पर उनका नाम भी सामने आया है। वेलकम डिस्टलरीज का नाम छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में भी शामिल है। झारखंड में राजेंद्र जायसवाल की कंपनी वेलकम डिस्टलरीज को देसी शराब की आपूर्ति का ठेका मिला था।

उन पर शराब सिंडिकेट के लोगों के साथ मिलकर गलत तरीके से देसी शराब की आपूर्ति का ठेका लेने का आरोप है। वहीं जिस देसी शराब की आपूर्ति की गई, उसमें कई खामियां थीं। जांच में ACB को इसके साक्ष्य मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *