LIVE PALAMU NEWS DESK : झारखंड की महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना के तहत एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, हाल ही में 15वीं किस्त जारी होने के बाद अब विभागीय जानकारी के अनुसार 16वीं और 17वीं किस्त की रकम महिलाओं को एक साथ प्रदान की जाएगी, जिसमें कुल 5000 रुपया उनके बैंक खातों में भेजे जाएंगे।

यह राशि महिलाओं को 20 दिसंबर तक चरणबद्ध तरीके से मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार मंईयां सम्मान योजना 16वीं-17वीं किस्त दिसंबर के मध्य तय की गई है और दोनों किस्तों की राशि 20 दिसंबर तक सभी लाभार्थियों को भेज दी जाएगी।
पहले चरण में इन 12 जिलों की महिलाओं को मिलेंगे 5000 रुपये
– रांची
– धनबाद
– देवघर
– बोकारो
– गुमला
– लोहरदगा
– जमशेदपुर
– जामताड़ा
– सिमडेगा
– चतरा
– पाकुड़
– गढ़वा
इन जिलों की लाभार्थी महिलाओं के दस्तावेज पहले ही सही पाए गए हैं और बैंक खाते भी आधार से लिंक हैं, इसलिए इन्हें सबसे पहले 5000 रुपया प्राप्त होंगे। शेष जिलों की महिलाओं को दूसरे चरण में राशि भेजी जाएगी।