गढ़वा : चिनियां थाना क्षेत्र के परशुखाड़ गांव में सोमवार सुबह मछली मारने के दौरान तालाब में डूबने से प्रमोद कोरवा (45) की मौत हो गई। तालाब की गहराई अधिक होने के कारण शव निकालने में पुलिस व गोताखोरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार पूरे दिन चलाए गए अभियान के बावजूद सफलता नहीं मिली। अंधेरा होने पर खोज रोक दी गई।


वहीं मंगलवार सुबह छत्तीसगढ़ से बुलाए गए पेशेवर तैराकों की मदद से पुनः खोज शुरू की गई। करीब 26 घंटे बाद भंवर-जाल की सहायता से शव बरामद किया गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई।

घटनास्थल पर दो दिनों तक मौजूद रहे बीडीसी प्रतिनिधि दयानंद रवि व पंचायत प्रतिनिधियों ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया और जलाशयों के आसपास सतर्कता बरतने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *