लातेहार : झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर शुक्रवार को पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य आलोक यादव उर्फ चंद्रशेखर यादव ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पीएलएफआई नक्सली संगठन के सदस्य आलोक यादव उर्फ चंद्रशेखर यादव ने लातेहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी कुमार गौरव के समक्ष सरेंडर किया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आलोक यादव को पुष्पगुच्छ और इनाम का चेक देकर स्वागत किया। चंद्रशेखर लातेहार के बालूमाथ निवासी है। जो वर्ष 2013 से समाज के मुख्यधारा से भटक कर संगठन में शामिल हो गया था। तब से अब तक वो कुल 35 नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुका है। जिसमें सबसे ज्यादा रांची जिला में 19, चतरा में 10 इसके अलावा अन्य जिलों के पुलिस को भी लंबे समय से तलाश थी।

लातेहार जिला अब पहले जैसा नहीं रहा, यहां काफी बदलाव आया है। पुलिस के हाथ लगातार सफलता लग रही है। इस वर्ष अब तक कुल 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने बचे खुचे नक्सलियों को भी मुख्यधारा में लौटाने और समाज के साथ चलने का आह्वान किया है।

एसपी कुमार गौरव

इस दौरान नक्सली आलोक ने कहा कि गलत संगत के वजह से भटक गया था। लेकिन सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के साथ पुलिस अधीक्षक के कुशल पहल के कारण आज हथियार छोड़ दिया। उसने अपने अन्य नक्सली साथियों को भी हथियार छोड़ने को लेकर अपील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *