LIVE PALAMU NEWS DESK : शनिवार को सोनाहातू प्रखंड के रांगाडीह टांड़ मैदान में आयोजित तीन दिवसीय गूंज महोत्सव का समापन हो गया। इस दौरान झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ,और गूंज संरक्षक सुदेश कुमार महतो और अन्य अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

मौके पर झारखंड आंदोलन के प्रणेता और पूर्व सांसद विनोद बिहारी महतो की 9 फीट ऊंची प्रतिमा का राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकार्पण किया। महोत्सव में राज्यपाल ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी स्व विनोद बिहारी महतो के स्मृति को स्थापित किया है। इनकी संघर्ष,सामाजिक चेतना,वैचारिक दिशा प्रदान करती है। गूंज महोत्सव के माध्यम से इनकी विचारों को स्थापित होते दिखाई दे रहा है।

गूंज एक महोत्सव ही नहीं सामूहिक शक्ति का प्रतीक है

पढ़ो और लड़ो प्रेरणादायक है। इस महोत्सव से हमें विविधता में एकता दिखाई देती है। गूंज एक महोत्सव ही नहीं सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। इस आयोजन के लिए गूंज परिवार के संरक्षक सुदेश कुमार महतो की सराहना की। राज्यपाल ने छऊ कलाकारों और स्कूली छात्राओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर भाव विभोर हुए। राज्यपाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और शहीदों तथा महापुरुषों को सम्मान देने की परंपरा जारी है।

अतिथियों को छऊ का प्रतीक किया गया भेंट

विशिष्ट अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि गूंज महोत्सव समाज को एक सूत्र में बांधने और संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य लगातार 30 वर्षों से कर रहा है। यह महोत्सव नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। इस अवसर पर कृषि प्रदर्शनी और चिकित्सा शिविर का भी आयोजन हुआ।

गूंज परिवार की ओर से राज्यपाल और अन्य अतिथियों को छऊ का प्रतीक भेंट किया गया। केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संजय सेठ ने गूंज परिवार को एम्बुलेंस भी उपलब्ध करवाई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *