मेदिनीनगर: जिले के सतबरवा प्रखंड आस पास औरंगा नदी से दिन के उजाले में अवैध अंधाधुंध बालू ढुलाई के कारण औरंगा नदी का अस्तित्व खतरे में हैं। उल्लेखनीय है कि सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के फुलवरिया, छेछानी, मानासोती, मोहनटाड़ समेत कई ऐसे घाट हैं।

जहां से अवैध तरीक़े से बालू ढुलाई अंधाधुंध जारी है। जिससे औरंगा नदी का अस्तित्व बचाना अंचल अधिकारियों एवं प्रशासनिक महकमे के लिए चुनौती का विषय बन चुका है।  अवैध बालू लदी गाड़ियां सतबरवा प्रखंड बाज़ार क्षेत्र से प्रशासनिक महकमे को ठेंगा दिखाकर बेखौफ गुजरती है। बावजूद इसके अधिकारियों द्वारा चुप्पी साधे रखना चिंता का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *