मेदिनीनगर : जिले से हैरान करनेवाली घटना सामने आई है। दरअसल, तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिशिरदोहर गांव में जमीन विवाद में गोली चलने की घटना सामने आई है। जिसमें प्रदीप सिंह नामक व्यक्ति को गोली लगी है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

घटना सोमवार रात करीब 10.30 बजे की है। परिजनों ने बताया कि जमीन को लेकर हुए आपसी विवाद में चतुर्गुण सिंह ने प्रदीप सिंह पर गोली चलाई है। वहीं गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
आनन फानन में परिजन घायल प्रदीप सिंह को तरहसी स्वास्थ्य उपकेंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे एमएमसीएच (MMCH) रेफर कर दिया गया।वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।