मेदिनीनगर : गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने  नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कहुवाखाड़ के जंगली क्षेत्र में लगभग 05 एकड़ भूमि में लगी अवैध अफीम पोस्ता की फसल को विनष्ट कर दिया। यह कार्रवाई नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के अंतर्गत की गई।

पलामू पुलिस ने लोगों से अपील की कि अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। लोग मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *