CRIME NEWS /मेदिनीनगर : गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा मेदिनीनगर बाजार क्षेत्र स्थित कपड़ा दुकान स्मार्ट लुक के संचालक से एक करोड़ रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दुकान संचालक ने मंगलवार की शाम शहर थाना लिखित शिकायत की है। आवेदन के अनुसार उनसे फोन पर पैसे की मांग की गई है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

दुकान संचालक का आवेदन प्राप्त हुआ है। शहर थाना प्रभारी को आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। रिष्मा रमेशन, एसपी
थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि रंगदारी और धमकी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
आरोप है कि प्रिंस खान ने इंटरनेशनल नंबर से कपड़ा कारोबारी को वाट्सएप कॉल कर व मैसेज भेजकर धमकी दी है। वाट्सएप बातचीत में उसने पलामू के एक गैंगस्टर का जिक्र करते हुए कहा कि वह भी उसे नहीं बचा पाएगा। बता दें कि इससे पहले भी प्रिंस खान के नाम पर सोना व्यवसायी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। उस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।