गढ़वा : रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए थीम “माय इंडिया माय वोट” के तहत ,प्रखंड कार्यालय मझिआंव,सिबेसर चंद्रवंशी इंटर कॉलेज ,आर के पब्लिक स्कूल ऊँचरी,उत्क्रमित उच्च विद्यालय मझिआंव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष डॉ एस एन त्रिपाठी के द्वारा मताधिकार का प्रयोग क्यों आवश्यक है विषय पर उपस्थित लोगों को बताया गया, और मतदान की शपथ दिलाई गई। इस दौरान कस्तूरबा गांधी के छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता बका आयोजन भी किया गया।

जिसमें सर्वश्रेष्ठ चयनित 8 छात्र-छात्राओं एवं एक वव्यस्क महिला मतदाता का सम्मान किया गया.मौके पर बीडीओ श्रीमती कनक एवं प्रभारी प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी परमानंद प्रसाद सहित कई मतदाता उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *