CRIME NEWS/पलामू: शनिवार देर रात पांकी थाना क्षेत्र के कुसड़ी गांव में खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। वहीं हमले में परिवार का एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आशंका जताई जा रही है कि अंधविश्वास में तीनों लोगों की हत्या की गई है।

मृतक की पहचान विजय भुइयां उसकी पत्नी और उसके बेटे के रूप में हुई। वहीं मृतक विजय भुईयां की बहु नीलू देवी और पोती ममता कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हैं।
इस बाबत पांकी थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक विजय भुइयां एवं उसके परिजनों की ओझा गुणी के शक में हत्या की गई है।
विजय भुइयां का अपने गांव के ही कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था जिसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। पुलिस फिलहाल मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी में जुटी है।