लातेहार : पुलिस ने जिले में अवैध नशा कारोबार व तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंदवा थाना क्षेत्र के कुजरी नदी ओवरब्रिज के पास एक कार से 30 पेटी विदेशी शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध रूप से शराब ले जाया जा रहा है।

जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुजरी नदी ओवरब्रिज के पास एक इनोवा क्रिस्टा कार को रोका गया। जांच करने पर कार से 30 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में रॉयल चैलेंस और 8 पीएम ब्रांड की शराब है