मेदिनीनगर/गढ़वा : जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां चैनपुर थाना क्षेत्र में एक बाइक में अचानक आग लग गई। जिसमें बाइक सवार बाल-बाल बच गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि घटना में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।


बताया जा रहा है कि गढ़वा के रंका निवासी इंद्रजीत पासवान रेहला से डाल्टनगंज जा रहे थें। इसी दौरान वे चैनपुर थाना इलाके के गांधीपुर में डाल्टनगंज-शाहपुर रोड में पहुंचे। अचानक उनकी बाइक में आग लग गई। जिसके बाद इंद्रजीत ने किसी तरह बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई।

हालांकि बाइक में आग कैसे लगी इसके बारे में इंद्रजीत कुछ नहीं बताए। उन्होंने कहा कि वे कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते बाइक जलकर राख हो गई। उन्होंने एक साल पहले बाइक खरीदी थी।

आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

श्रीराम शर्मा,चैनपुर थाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *