LIVE PALAMU NEWS DESK : जिले के पांडू थाना क्षेत्र से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां डाला कला गांव निवासी एक परिवार ने अपनी बहू की हत्या कर दी और शव को जंगल में ले जाकर जला दिया। मृतका की पहचान सितारा देवी के रुप में हुई है। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जंगल से हड्डी एवं अन्य अवशेष बरामद किए हैं।

घटना को शुक्रवार को अंजाम दिया गया। घटना के बाद इसके बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि डाला कला में सितारा देवी की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया है। जिसके आलोक में पांडू थाना प्रभारी विगेश कुमार राय के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस डाला के जंगल में पहुंची, जहां मृतका के शव के अवशेष बरामद हुए। जांच में पता चला कि हत्या के बाद शव को जला दिया गया था और शव से जुड़े अवशेषों को नष्ट करने का प्रयास किया गया था।

विगेश कुमार राय, थाना प्रभारी

अवशेषों की जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को बुलाया गया है। सितारा देवी की हत्या कर शव को जलाया गया है। ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की निवासी सितारा देवी की शादी मई 2025 में पांडू थाना क्षेत्र के डाला कला निवासी मुकेश भुइयां के साथ हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *