मेदिनीनगर: शहर के हमीदगंज मोहल्ले से पुलिस ने एक युवक को तलवार के साथ पकड़ कर उसे शहर थाना भेज दिया। बताया जा रहा है कि उक्त युवक हमीदगंज मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति घर के पास नशे का सेवन कर रहा था। व्यक्ति के विरोध करने पर वह उनके परिजनों से उलझ गया।

तत्पश्चात वह तलवार लेकर आया और मोहल्ला में तलवार भांजने लगा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को तलवार के साथ पकड़ कर शहर थाना भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।