मेदिनीनगर : एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छतरपुर प्रखंड क्षेत्र के रोजगार सेवक को 6 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रोजगार सेवक की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। वह छतरपुर प्रखंड की सिलदागा पंचायत में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने गोगो दीदी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर लाभुक से 6 हजार रुपये की मांग की थी।

शिकायत मिलने पर एसीबी ने मामले का सत्यापन किया गया। तत्पश्चात जाल बिछाकर आरोपी को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ ले गई और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से प्रखंड क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *