LIVE PALAMU NEWS DESK : रांची से मरीज समेत 7 लोगों को लेकर दिल्ली जा रही रेड बर्ड एयरवेज का एयर एंबुलेंस चतरा के सिमरिया में क्रैश कर गया है। जिससे इस पर सवार सभी की मौत हो गई है। एयर एम्बुलेंस में दो पायलट मरीज के परिजन के साथ एक डॉक्टर और टेक्नीशियन भी मौजूद थें। मरनेवालों में पलामू के सतबरवा निवासी संजय कुमार उनकी पत्नी अर्चना देवी व उनका बेटा धुरू कुमार भी शामिल हैं।

बता दें कि संजय कुमार का सतबरवा के बकोरिया में होटल का कारोबार है। 8 दिन पहले होटल में आग लगने के कारण संजय कुमार तकरीबन 65% झुलस गये थें। सोमवार को संजय के परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से रांची से दिल्ली ले जा रहे थें।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को विमान ने रांची से शाम 7 बजे उड़ान भरा। इस बीच ही रांची में मौसम ख़राब हुआ। जिसके बाद विमान का रडार से संपर्क टूट गया। जिसके बाद विमान के क्रैश होने की खबर सामने आई।