CRIME NEWS/गढ़वा : सोमवार की शाम बरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी जैनेंद्र उराँव व मीरा देवी के तीन वर्षीय पुत्र अनुराग उरांव खेलने के क्रम में गायब हो गया था। उसका शव मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे घर के पीछे महज कुछ ही मीटर की दुरी पर अरहर के खेत में मिला। घटना की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।

जिसके बाद सैकड़ों लोग उसे देखने के लिए पहुंचने लगे। घटना की सूचना पर पुलिस निरीक्षक वृज कुमार एवं बरडीहा थाना के थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह सदल बल घटनास्थल पहुँचे। जहां उन्होंने शव को कब्जे में को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। संभावना है कि अपहरण कर हत्या की गई है।
बच्चे के शव के पास एक पैर का निशान मिला है जिसकी छानबीन की जा रही है। कल शाम को वर्षा हुई थी। लेकिन जिस बोरे में बच्चे का शव था वह सूखा पाया गया है। संभवतः शव आज भोर में रखा गया हो। गढ़वा से डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है ताकि हत्यारे की पहचान की जा सके।
थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह
बता दें कि अनुराग उरांव सोमवार को लगभग 4:00 बजे दिन में गायब हो गया था। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन किया। लेकिन देर रात तक नहीं मिलने पर परिजनों ने थाना में गुमशुदगी का लिखित आवेदन दिया । परिजनों ने बताया कि बच्चा अपनी बुआ के साथ घर से लगभग 50मीटर की दूरी पर दुकान पर चिप्स वगैरह लेने गया था। वापसी के क्रम में खेलने लगा इसी दौरान वह गायब हो गया। वहीं मंगलवार को उसका शव पाया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों पूर्व इसी गांव में ओझा तांत्रिक के शक में आरोप लगाकर एक हरिजन पति-पत्नी की हत्या की गई थी। संभवतः किसी तांत्रिक प्रयोग के लिए बच्चे की हत्या की गई है।