मेदिनीनगर : मेदिनीनगर- रांची मुख्य पथ पर मनिका के डिग्री कॉलेज के समीप मंगलवार को शाम के 7 बजे करीब एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें 4 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थें। इस हादसे में भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, आलोक वर्मा (भोलू) और शुभम गुप्ता समेत गाड़ी चला रहा चालक घायल हो गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नवजीवन अस्पताल, तुम्बागाड़ा में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि ड्राइवर को मामूली चोट आई है। वहीं शुभम गुप्ता के सर में चोट लगी है। बाकी सभी की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *