मेदिनीनगर : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां छतरपुर थाना क्षेत्र के खोढ़ी पिपराही निवासी 41 वर्षीय विजय यादव (पिता परमेश्वर यादव) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि विजय शुक्रवार शाम ऑटो से अपने दुकान से घर जा रहे थें। इसी दौरान ऑटो से उतरने के क्रम में एक अज्ञात स्कार्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

आनन फानन में परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वहीं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।