मेदिनीनगर : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां चैनपुर थाना क्षेत्र चेडाबार में ससुराल आए युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव निर्वस्त्र हालत में नदी से बरामद किया गया है। युवक के शरीर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान योगेंद्र सिंह के रूप में हुई है। जो नावाबाजार थाना क्षेत्र का निवासी है। युवक के शरीर पर जख्म के निशान है। हत्या कर शव को फेंका गया है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा

बता दें कि दो वर्ष पहले योगेंद्र की चेडाबार में शादी हुई है। पत्नी इंटर की परीक्षा दे रही थी। परीक्षा खत्म होने के बाद वह पत्नी के साथ ससुराल आया हुआ था। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद योगेंद्र सिंह घर से बाहर टहलने के लिए निकला था।

देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने काफी देर तक उसकी खोजबीन की। शनिवार को कोयल नदी से योगेंद्र सिंह का शव बरामद हुआ। घटना कीसूचना पर बड़ी संख्या में परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *