मेदिनीनगर : रामनवमी पूजा को लेकर शहर के हमीदगंज मोहल्ला में न्यू सुरभि क्लब के सदस्यों ने एक महत्वपूर्ण बैठक की बैठक में क्लब के सदस्यों ने सर्वसम्मति से फिर से इस वर्ष भी पुनः संजय चंद्रवंशी को अध्यक्ष चुना गया अध्यक्ष चुने जाने पर सभी सदस्य ने उन्हें पगड़ी और माला पहनाकर सम्मानित किया और महामंत्री के रूप में दीपक चंद्रवंशी एवं कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार को बनाया गया।

मौके पर उपस्थित संजय चंद्रवंशी ने कहा कि रामनवमी पूजा को सफल बनाने के लिए क्लब के सदस्यों ने पुनः मुझे कार्यभार सौंपा है। इस बार भी न्यू सुरभि क्लब के द्वारा सुंदर और आकर्षक रथ लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं शोभायात्रा भी काफी धूमधाम से निकाली जाएगी। रामनवमी पूजा को धूमधाम से मनाने को लेकर न्यू सुरभि क्लब के सभी सदस्य अभी से लगे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि न्यू सुरभि क्लब का स्थापना 2009 ई में किया गया था और उस समय से अभी तक बेहतर और आकर्षक रथ का निर्माण करवाया जाता रहा है। जो पलामू वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। इस क्लब को महावीर नवयुवक दल जेनरल के द्वारा हर साल प्रथम पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाता है। न्यू सुरभि क्लब के मुख्य संरक्षक मुकेश चंद्रवंशी ने कहा कि सुरभि क्लब के जितने भी सदस्य हैं वह अपने मेहनत और लगन से पूजा को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
ये रहे उपस्थित :
मौके पर सुमित कुमार, काजू, मनोज, निलेश, रजत वर्मा, अमन ग्रुप, लकी ग्रुप, भगत शर्मा, गुड्डू सिन्हा क्लब के जूनियर एवं सबसे सक्रिय कार्यकर्ता पवन अग्रवाल और विकास पांडे, शुभम, रंजीत, मिट्ठू सिन्हा, चिंटू राहुल एवं ग्रुप के तमाम कार्यकर्ता सभी राम भक्त मौके पर उपस्थित थे।