मेदिनीनगर : तरहसी थाना क्षेत्र के बिसुनपुरा गांव में शराब के नशे में चूर एक ड्राइवर ने स्कॉर्पियो घर में घुसा दिया। जिससे एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है, जबकि घर को भी नुकसान पहुंचा है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्कॉर्पियो के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

अनियंत्रित होकर घर में घुस गई स्कार्पियो :
स्कॉर्पियो सवार लोग पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के निवासी हैं । बताया जा रहा है कि सभी तरहसी के इलाके में जा रहे थें। इसी क्रम में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई। जिससे घर में सो रही 70 वर्षीय पाचो कुंअर गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
जिसके बाद आनन फानन में बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया। जहां देर रात इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।
स्कॉर्पियो घर में घुस गई थी। जिससे बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूरे मामले में आगे की छानबीन और कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है।
आनंद राम,तरहसी थाना प्रभारी