मेदिनीनगर/CRIME NEWS : गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दरअसल, गुरुवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जपला स्टेशन रोड़ दुर्गा मंदिर के पास स्थित झोपड़ी होटल के मालिक अपने पास एक हथियार छुपा कर रखा है।

सूचना के आलोक में कार्रवाई करते हुए वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने हुसैनाबाद थाना अंतर्गत जपला स्टेशन रोड स्थित होटल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रामकांत सिंह, उम्र 42 वर्ष ग्राम मुनिया, थाना टंडवा, जिला औरंगाबाद (बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह अवैध शराब की खरीद बिक्री किया करते हैं। पुलिस ने उसके पास से 01 देशी कट्टा, 01 जिंदा गोली (KF 8 mm) बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।