मेदिनीनगर : हुसैनाबाद की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सरजू पासवान के रूप में हुई है। इस संबंध में हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि 6 मार्च को एसपी द्वारा सूचित किया गया कि लवकुश पासवान द्वारा X पर पलामू पुलिस को टैग करते हुए एक तस्वीर लगाई है जिसमें एक युवक अवैध कट्टा लिए नजर आ रहा है। जिस पर एसपी ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


जिस पर हुसैनाबाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते उक्त युवक की पहचान 42 वर्षीय सरजू पासवान उर्फ सरजू राम पिता जगरनाथ पासवान निवासी शिवाबिधा थाना हुसैनाबाद के रूप में की। लेकिन युवक अपने घर से फरार था। इसी क्रम में 9 मार्च को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सरजू के घर से बालू में छिपाकर देशी कट्टा बरामद कर लिया। वहीं सरजू को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *