मेदिनीनगर : बुधवार को शहर के कोयल पुल पर सुबह के करीब 10 बजे अफरातफरी मच गई जब एक महिला ने अपने बच्चों को वहां छोड़कर नदी में छलांग लगा दी। महिला की पहचान आरती देवी पति शशि राम लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नवागोठा निवासी के रूप में हुई है। महिला का मायका चैनपुर थाना क्षेत्र का गर्दा नेउरा बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अपने दो बच्चों के साथ वहां पहुंची थी। अचानक दोनों को छोड़कर उसने पुल पर से छलांग लगा दी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना शद्दीक चौक पर उपस्थित टाईगर मोबाइल के जवान सुनील कुमार को दी। जिसके बाद वे घटनास्थल पहुंचे और इसकी सूचना टीओपी1 प्रभारी को दी । तत्पश्चात टीओपी 1 प्रभारी व सहायक जवान ने महिला को एमएमसीएच पहुंचाया। जहां महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *