मेदिनीनगर: बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा। लोगों की बातों को सुनते हुए उपायुक्त ने मौके पर ही संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवेदनों की प्रति अग्रसारित करते हुए त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने की बात कही।

जनता दरबार में लोगों ने अवैध एलपीसी निर्माण,भूमि सुधार उप समाहर्ता के आदेश के बावजूद उंटारी सीओ द्वारा कार्य नहीं करने, कब्जा हटाने,जमीन हड़पने के उद्देश्य से जबरन बुनियाद काटने, मारपीट व रंगदारी मांगने ,अबुआ आवास का दूसरा क़िस्त का भुगतान नहीं किये जाने समेत अन्य मामलों को लेकर शिकायत किया।

उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया व आवेदकों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। जनता दरबार में हैदरनगर,पाण्डु,सदर मेदिनिगर,उंटारी रोड,छत्तरपुर,पांकी सहित अन्य क्षेत्र से लोग आवेदन लेकर पहुंचे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *