मेदिनीनगर : गुरुवार को जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बभंडी गांव में बाल विवाह रोकने गई प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने हमला किया था। जिसके बाद अब पुलिस व प्रशासन ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने व बाल विवाह कराने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।

क्या है मामला :

दरअसल प्रशासन को सूचना मिली थी कि गुरुवार को बभंडी इलाके में दो नाबालिगों की शादी कराई जा रही है। जिसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रदीप दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों लड़कियों को वहां से रेस्क्यू किया।

जैसे ही प्रशासनिक टीम लड़कियों को लेकर जाने लगी, ग्रामीणों और परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ ने प्रशासनिक वाहन को घेर लिया और हंगामा मचाने लगे। इस दौरान अधिकारियों और कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। वहीं सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। वहीं हंगामे के बीच ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों नाबालिगों को प्रशासनिक टीम से छुड़ाया और वहां से लेकर फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *