मेदिनीनगर : पलामू की संस्कृति और इतिहास को जीवित रखने की दिशा में सांसद बीडी राम और झारखंड सरकार की पहल सराहनीय है। अब डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन करने की मंजूरी मिल चुकी है ।लोग ये कह सकते हैं कि नाम में क्या रखा है। लेकिन यह नाम हमारी भावी पीढ़ी को अतीत की ओर ले जाएगा।

ये कहना है वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा का। उन्होंने कहा कि वो इतिहास के पन्ने पलटेंगें और सर्च करेंगें कि मेदिनी राय कौन थे, आखिर मेदिनीनगर नाम के पीछे की कहानी क्या है। यह बहुत बड़ी बात है कि मोबाइल में उलझी युवा पीढ़ी यहां के इतिहास में रूचि ले और बड़े गर्व के साथ राजा मेदिनी राय को याद करे।
सांसद महोदय की पहल से अयोध्या तक के लिए डायरेक्ट ट्रेन पलामू वासियों को मिली है , यह कदम भी काफी सराहनीय है।साथ ही सोने पर सुहागा है डालटनगंज स्टेशन का नाम मेदिनीनगर स्टेशन होना। इन दोनों सराहनीय कार्यों के लिए वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम सांसद महोदय का हार्दिक आभार व्यक्त करती है।