मेदिनीनगर : शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा काशीनगर में सुबह करीब 7 बजे एक 20 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान पडवा थाना क्षेत्र के चनेया निवासी विनय पांडे के पुत्र सौरभ पांडे के रुप में हुई है। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार एसआई प्रदीप शर्मा समेत टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाकर जांच के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि सौरभ रांची में रहता था। गुरुवार को वह बहन के घर काशीनगर जाने के लिए निकला था। लेकिन वहां नहीं पहुंचा। शुक्रवार की सुबह उसका शव बरामद किया गया। जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।