मेदिनीनगर : विगत रात्रि सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर का दरवाजा तोड़कर दान पेटी से हजारों रूपये चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह 6 बजे जब स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे तब उन्हें जानकारी हुई। उन्होंने देखा कि दानपेटी बाहर फेंकी हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि जरूरत के अनुसार दानपेटी खोला जाता था। अनुमान है कि 50 हजार रुपये की चोरी हुई है। घटना के बाद थाना में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही हैः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *