CRIME NEWS/मेदिनीनगर : विगत रात्रि (गुरुवार) जिले के बस स्टैंड स्थित राजा साहब ऑफिस में छत के रास्ते घुसकर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। जिसमें गुड्डू खलीफा की मौत हो गई। मृतक समीर खलीफा, पूर्व जेएमएम नेता लाडले हसन उर्फ लड्डू खान के करीबी थे और उनके हत्याकांड में गवाह भी। 
इतना ही नहीं अपराधियों ने इलाके में दहशत फैलाने के मकसद से करीब पांच राउंड फायरिंग भी की है। हालांकि, मौके पर मौजूद इस्राइल आजाद उर्फ मिंटू नाम के शख्स और एक अन्य युवक को अपराधियों ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। पुलिस ने इसे सीधे तौर पर पुरानी रंजिश और बदले की कार्रवाई मानते हुए मुख्य आरोपी फैज खान समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
क्या है मामला :
मामला 21 जनवरी 2012 में हुई कांग्रेस नेता लड्डू खान (बॉबी खान के भाई) की हत्या से जुड़ी हैं। इस हत्याकांड को भी फैज खान ने अंजाम दिया था। जिसमें गुड्डू खलीफा मुख्य गवाह थें। इस मामले में फैज खान को आजीवन कारावास की सजा हुई थी, लेकिन करीब 6 महीने पहले ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया था।
संभावना जताई जा रही है कि अपनी सजा और पुराने विवाद का बदला लेने के लिए उसने गुड्डू खलीफा उर्फ़ समीर खलीफा को निशाना बनाया। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।