CRIME NEWS/मेदिनीनगर : शनिवार देर रात पांकी थाना क्षेत्र के जोबला गांव में अज्ञात लुटेरों ने डकैती का विरोध करने पर एक अधेड़ को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय बैजनाथ सिंह के रुप में हुई है। घटना के बाद आनन फानन में परिजनों ने उन्हें पांकी सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एमएमसीएच रेफर कर दिया। जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है।

क्या है मामला :
बताया जा रहा है कि बैजनाथ सिंह अपनी पत्नी के साथ बाहर बैठे थे। इसी दौरान चार नकाबपोश अपराधी पहुंचे और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी जो उनके जांघ में लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।