गढ़वा : मंगलवार को जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र के आदर गांव में मदरसा के समीप तड़के लगभग 5 बजे अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। इधर ट्रैक्टर के नीचे दबने के कारण चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मझिआंव थाना क्षेत्र के बिछी गांव निवासी रामविचार चौधरी के इकलौते पुत्र गंगा चौधरी 20 वर्ष के रूप में हुई है।

इधर घटना की सूचना पर बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जेसीबी के मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक के बहन की शादी होने वाली है। जिसमें वह तिलक का सामान लेकर पिछले दिनों ही घर आया था। उक्त अवैध बालू लदा ट्रैक्टर मझिआंव थाना क्षेत्र के बिछी गांव निवासी प्रयाग चौधरी का बताया जा रहा है।